
उदित वाणी, पटमदा:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पीएम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा में छात्राओं के बीच बाल विवाह, बाल अधिकार एवं पॉक्सो अधिनियम 2012 से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चित्रांकन, प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिनमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पीएलवी सदस्यों द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणाम, बच्चों के अधिकार तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लीगल लिटरेसी क्लब की छात्राओं को भी विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत कराया गया, जिससे उनमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ सके। कार्यक्रम में पटमदा प्रखंड के पीएलवी शिव शंकर महतो, नंदा रजक एवं लक्ष्मीकांत गोप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

