बहरागोड़ा: प्रखंड के चंद्रपुर से खंडामौदा को जोड़ने वाली सड़क पर बनियाकुदर गांव के समीप स्थित जर्जर पुलिया एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बीते गुरुवार की रात गोहालमारा गांव के सरजामडीह टोला निवासी राजमिस्त्री जादूनाथ सोरेन (44) की पुलिया पर बने गड्ढे में गिरने से दुखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को भाजपा नेता ऋषि षड़ंगी ने मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुखद घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को अविलंब उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की। बताया गया कि मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मौके पर प्रधान मांडी, मंगल मांडी, रूपाई मांडी, रंजीत हांसदा, शमुएल मांडी, नारायण मांडी, निर्मल सोरेन, दीपक महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


