
उदित वाणी, जमशेदपुर : रेल यात्रियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है. ट्रेन संख्या 22862 केबीजे-हावड़ा एक्सप्रेस, जो 28 मार्च को चलने वाली थी, उसे रेलवे प्रशासन ने रद्द कर दिया है. इस फैसले से खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अचानक हुई इस घोषणा के कारण कई यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गई हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें.
Advertisement
<

