
उदित वाणी आदित्यपुर : आदित्यपुर 02 स्थित आदित्या सिंडिकेट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ. चुनाव में राजीव रंजन सिंह को अध्यक्ष, विजय कुमार शर्मा को सचिव, प्रीती चतुर्वेदी को संयुक्त सचिव तथा अखिलेंद्र कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया. जबकि रश्मि वर्मा, रीना चौधरी, ज्ञान प्रकाश ओझा, मनोज कुमार सिंह, मधुबाला झा, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, शैलेश कुमार प्रसाद, शोभा सिंह, उत्तम कुमार होरे, धनंजय मिश्रा और समृद्ध नाथ तिवारी सदस्य निर्वाचित हुए हैं. एसोसिएशन के कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी बालकरण सिंह और आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर निवर्तमान सचिव डी सी झा, संयुक्त सचिव ए के पांडेय, अजय कुमार राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

