
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट ने अपने कर्मचारियों के लिए 11 मार्च 2026 (बुधवार) को कम्पेंसेटरी ऑफ घोषित किया है. यह अवकाश 4 जनवरी 2026 को प्लांट में काम करने के बदले में दिया गया है. कंपनी द्वारा जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान बिजनेस आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 4 जनवरी को किए गए कार्य की एवज में 11 मार्च 2026 को प्लांट कम्पेंसेटरी ऑफ मनाएगा. यह निर्णय पहले जारी सर्कुलर के अनुसार लिया गया है.
सर्कुलर में आगे कहा गया है कि डिविजनल/डिपार्टमेंटल हेड्स को अपनी आवश्यकतानुसार कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय करने तथा आवश्यक निर्देश जारी करने होंगे. इस सर्कुलर की प्रतियां, शिफ्ट चेंज नोटिस के साथ नोटिस बोर्ड पर चस्पा दी गई है. इस सर्कुलर की जानकारी इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज, सर्कल-1, जमशेदपुर, डिप्टी लेबर कमिश्नर, जमशेदपुर और जेनरल सेक्रेटरी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर को दी गई है.

