
उदित वाणी, नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में 7 मार्च को एसआईआर विषय को लेकर राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण प्रशिक्षण
बैठक आयोजित की जाएगी. इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर झारखंड से छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा.
झारखंड से छह नेताओं की टीम होगी शामिल
इस प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार भी शामिल हैं. उनके साथ प्रदेश की ओर से पूर्व विधायक भानुप्रताप शाही, पूर्व विधायक अमित मंडल, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह तथा रांची के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण सिंह प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे.
एसआईआर विषय पर होगी रणनीतिक चर्चा
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस प्रशिक्षण शिविर में एसआईआर से जुड़े विषयों पर विस्तृत कार्ययोजना और प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी और संगठित तरीके से संचालित किया जा सके.

