
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित वेयर हाउस में पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है.
प्रथम चक्र काउंटिंग के बाद नौशीन खान 6654 मत प्राप्त कर आगे चल रही है.
नौशीन खान 5228 मतों से आगे चल रही हैं.
यहां नौशीन खान को कुल 6654 मत मिला जबकि रिंकू सिंह को 1426 मत प्राप्त हुआ है.
इसी बीच वार्ड स्तर पर भी परिणाम सामने आने लगे हैं.
यहां से ये वार्ड पार्षद जीते:
जुगसलाई वार्ड नंबर 01 – शेख अब्दुल अकीब 1121 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई वार्ड संख्या 02 – मो0 इरशाद हैदर 557 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई वार्ड संख्या 03 – जगदीप सिंह 447 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई वार्ड संख्या 04 – राहत हुसैन 1373 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई नगर परिषद से निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पार्षदः
वार्ड सं. 05 से मोहम्मद अब्बास अंसारी
वार्ड सं. 06 से फिरदौश परवीन
वार्ड सं. 09 से सालेहा अमीरा
वार्ड सं. 10 से आमरीन प्रविन
वार्ड सं. 11 से राशीद इकबाल अंसारी
जुगसलाई नगर परिषद के 41 बूथ के लिए 14 टेबल लगाए गए है यहां का परिणाम 3 राउंड के मतगणना के बाद ही आ जाएगा.

