
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारी सुरक्षा-बंदोबस्त के बीच जुगसलाई नगर परिषद के मतपत्रों की गिनती की जा रही है. अध्यक्ष और 22 वार्डों के पार्षदों का यहां भविष्य तय हो रहा है. जुगसलाई नगर परिषद के 41 बूथ के लिए 14 टेबल लगाए गए है यहां का परिणाम 3 राउंड के मतगणना के बाद ही आ जाएगा.

जुगसलाई नगर परिषद रिजल्ट 2026: यहां से ये वार्ड पार्षद जीते
जुगसलाई वार्ड नंबर 01 – शेख अब्दुल अकीब 1121 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई वार्ड संख्या 02 – मो0 इरशाद हैदर 557 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई वार्ड संख्या 03 – जगदीप सिंह 447 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई वार्ड संख्या 04 – राहत हुसैन 1373 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई के कुल वार्ड की संख्या : 22
वार्ड में उम्मीदवार : 98
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार : 8
कितने राउंड में आएगा परिणाम : 3
मतदान प्रतिशत: 59.6
उदित वाणी दिनभर आपको मतगणना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी, सटीक और ताज़ा जानकारी लगातार उपलब्ध कराता रहेगा.

