उदित वाणी, जमशेदपुर : काफी इंतजार के बाद झारखंड में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव का परिणाम आज आ जाएगा. नगर निकाय चुनाव में भाजपा का सियासी दबदबा बनेगा या फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जादू शहरों में भी चलेगा. जल्द ही नगर निकाय चुनाव नतीजों से साफ हो जाएगा.
हला बार मानगो नगर निगम के चुनाव परिणाम से यह तय हो जाएगा कि मानगो का पहला मेयर का ताज किसके सर सजेगा. सुबह 8 बजे से जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित वेयर हाउस में मतगणना का कार्य प्रारंभ किया गया.

मानगो के इन वार्डो का आया नतीजा :
मानगो वार्ड नंबर 6 – रवींद्र सिंह सिसोदिया – प्राप्त वोट 430 (223 वोट से विजय)
मानगो वार्ड नंबर 9 – राजेश सिंह – विजयी
मानगो वार्ड नंबर 4 – ममता चटर्जी – विजयी
मानगो वार्ड नंबर 2 – कासिफ रजा खान – विजयी
मानगो वार्ड नंबर 5 – राहुल सिंह
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा मानगो, जुगसलाई तथा चाकुलिया नगर पालिका निर्वाचन हेतु मतगणना कार्य का निरीक्षण किया गया.
मानगो का चार राउंड, जुगसलाई का तीन राउंड में आएगा परिणाम:
मानगो नगर निगम के 190 बूथ के लिए 48 टेबल लगाए गए है यहां का चुनाव परिणाम चार राउंड में आएगा. इसी तरह से जुगसलाई नगर परिषद के 41 बूथ के लिए 14 टेबल लगाए गए है यहां का परिणाम 3 राउंड के मतगणना के बाद ही आ जाएगा. जबकि चाकुलिया नगर पंचायत के 18 बूथ के लिए 9 टेबल लगे है. यहां का परिणाम दो राउंड के बाद ही आ जाएगा.
उम्मीद की जा रही है कि नगर निकाय चुनाव का परिणाम शाम तक घोषित हो जाएगा.
कुल वार्ड की संख्या : मानगो (36), जुगसलाई (22), चाकुलिया (12)
वार्ड में उम्मीदवार : मानगो (297), जुगसलाई (98) चाकुलिया (36)
मेयर व अध्यक्ष पद के उम्मीदवार : मानगो (13), जुगसलाई (8) चाकुलिया (4)
कितने राउंड में आएगा परिणाम : मानगो (4), जुगसलाई (3) चाकुलिया (2)
उदित वाणी दिनभर आपको मतगणना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी, सटीक और ताज़ा जानकारी लगातार उपलब्ध कराता रहेगा.


