
उदित वाणी, जमशेदपुर : साहित्यसिंधिका द्वारा एक अनूठी साहित्यिक संध्या “कलम का कारवाँ: स्याही से शिखर तक का सफ़र” का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 21 फरवरी 2026, शनिवार को सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक कैफे रीगल, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में संपन्न होगा.
यह आयोजन हिंदी साहित्यकारों की प्रेरणादायी लेखकीय यात्राओं, उनके संघर्षों, आत्मानुभूतियों और साहित्य साधना को केंद्र में रखकर विशेष आत्मकथ्य प्रस्तुति के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. मुख्य अतिथि के रूप में जयनंदन, अन्नी अमृता एवं प्रतिभा प्रसाद शिरकत करेंगे. कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अनीता निधि करेंगी.
वरिष्ठ एवं आमंत्रित साहित्यकार डॉ. अरुण सज्जन, सोनी सुगंधा, सुधा गोयल, अजय कुमार प्रजापति, कमल किशोर वर्मा, माधुरी मिश्रा, डॉ. उदय प्रताप हयात एवं छाया प्रसाद अपनी-अपनी लेखन यात्राओं के रोचक किस्से साझा करेंगे.
विशेष बात यह है कि आयोजन को पूर्णतः जीरो वेस्ट स्वरूप में आयोजित किया जाएगा. इसमें किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश प्रसारित होगा. कार्यक्रम के संचालन में ह्यूमंस ऑफ जमशेदपुर की सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित रहेगी. साहित्य प्रेमी इस अवसर पर उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते हैं.
