
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह गांव स्थित निर्मल चौक क्रिकेट मैदान में 16, 17 और 19 अप्रैल को तीन दिवसीय लीजेंड क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा. यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर खेला जाएगा, जिसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी.
टूर्नामेंट से पहले 10 अप्रैल को ऑक्शन आयोजित होगा, जिसमें टीम मालिक अपनी-अपनी पसंद के 13-13 खिलाड़ियों का चयन करेंगे. आयोजन समिति के सदस्य भागवत दास, मनोज महतो और निपेंद्र महतो ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे.
प्रतियोगिता के विजेता टीम को 11,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 9,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को समिति की ओर से जर्सी उपलब्ध कराई जाएगी.

