
उदित वाणी, सरायकेला : झारखंड की जूनियर खो-खो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल, आठगढ़ और कटक, ओड़िशा के लिए रवाना हुई. यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 2 अप्रैल तक आठगढ़ और कटक में आयोजित होगी.
महासचिव ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
खो-खो झारखंड के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और टीम के हौसले को बढ़ाने के लिए स्वयं कटक, ओड़िशा के लिए रवाना हुए. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेलने की पोशाक भी प्रदान की.
टीम में शामिल खिलाड़ी और पदाधिकारी
बालक खिलाड़ी:
सागर सोरेन, रवि किस्कू, शिवम हंसदा, जितेन्द्रनाथ बाउरी, अभिषेक मिंज, अमित कुमार बाउरी, प्रेम प्रकाश महतो, मिथिलेश कुमार, अंश कुमार, सनी कुमार, आमंत सौरव, सचिन कुमार
कोच – उत्पल रजक
मैनेजर – सुमित कुमार
महिला खिलाड़ी:
करीना किस्कू, चांदनी महाली, रुपमणि मुर्मू, सरस्वती हेंब्रम, संध्या रानी, दीपिका कुमारी, प्रतिभा कुमारी, रानी कुमारी, स्वाति कुमारी, कोमल कुमारी, विनीता कुमारी, काजल भारती
कोच – सीता रानी बास्के
मैनेजर – निर्मल कुमार

