
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज संघ (ESDCA) की वार्षिक आम सभा (AGM) सह चुनाव 27 मार्च 2026 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टाटा चेस सेंटर में आयोजित किया गया. बैठक में कुल 35 सदस्यों ने भाग लिया.
बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकुल विनायक चौधरी ने की. उन्होंने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्ष भर आयोजित विभिन्न शतरंज प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया. साथ ही आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले टूर्नामेंट्स की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई.
संघ के सचिव एन.के. तिवारी ने पिछली एजीएम की कार्यवाही एवं सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे आवश्यक संशोधनों के साथ सर्वसम्मति से पारित किया गया. कोषाध्यक्ष जयंत कुमार भुइयां ने लेखा-जोखा का ऑडिटेड विवरण प्रस्तुत किया, जिसे भी सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली.
इसके बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधक (स्पोर्ट्स) वी. रामकृष्णन ने चुनाव पदाधिकारी की भूमिका निभाई. नई कार्यकारिणी का चयन 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 तक के लिए किया गया.
बैठक में टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष राजेश दास एवं टाटा स्टील के एचओडी (स्पोर्ट्स) कैप्टन मनीष सिन्हा भी उपस्थित रहे. अंत में सचिव एन.के. तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
संरक्षक: सुरेश कुमार, बिमल जालान
अध्यक्ष: मुकुल विनायक चौधरी
उपाध्यक्ष: नरेंद्र कुमार तिवारी, अवधेश कुमार
जनसंपर्क पदाधिकारी: पूरबी घोष
महासचिव: जयंत कुमार भुइयां
संयुक्त सचिव: चिरंजी लाल, अनुप कुमार सिंह, चंदन कुमार प्रसाद, विशाल कुमार मिन्ज
कोषाध्यक्ष: शशांक शेखर
सदस्य: कौशल कुमार झा, जे.एन. सिंह, तिलक राम, अमन चौबे, सुरेंद्र कुमार झा, मनोज पांडेय, सौखिन कुंडू
स्थायी आमंत्रित सदस्य: कैप्टन मनीष सिन्हा, विनी भगत, आर.सी. सिंह, बलबीर सिंह सोहल, अंबिका दास, के.पी. शर्मा, कामेश्वर यादव, सुतेंद्र पाल सिंह, अजीत माशी, गौतम आचार्य, जगन्नाथ प्रसाद शर्मा, इरशाद खान.

