
उदित वाणी, आदित्यपुर : दिन्दली बस्ती, आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में छात्रों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई. प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के संस्थापक शंभूनाथ महतो ने फीता काटकर किया. प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने विज्ञान एवं नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया. छात्रों ने जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण तथा तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर अपने प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया.

आगंतुक अभिभावकों एवं अतिथियों ने छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की. स्कूल के अकादमिक निर्देशक दिलीप कुमार महतो ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना था. यह प्रदर्शनी पूर्णतः सफल रही. इसके लिए बच्चों ने बहुत अधिक प्रयास और मेहनत की. उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं भी दी.

