
उदित वाणी, मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए आज एक अत्यंत दुखद दिन है। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी गायिकाओं में से एक, आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली.
अस्पताल के बाहर मंत्री आशीष शेलार ने की घोषणा
आशा भोसले के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने अस्पताल के बाहर आकर आधिकारिक रूप से उनके निधन की घोषणा की। इस खबर के बाहर आते ही अस्पताल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.
कल शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
मिली जानकारी के अनुसार, दिग्गज गायिका का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4:00 बजे मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी, जहाँ कला, राजनीति और खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी.
संगीत जगत की अपूरणीय क्षति
सात दशकों से अधिक के अपने करियर में आशा भोसले ने हजारों गानों को अपनी जादुई आवाज दी। उनकी मृत्यु से भारतीय पार्श्व गायन के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

