
उदित वाणी, गुवा : बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य सड़क पर भट्टीसाईं पेट्रोल पंप के समीप भारी वाहनों से बड़ा गड्ढा बन गया है. बारिश में पानी भरने से वाहन चालकों को इसका पता नहीं चलता, जिससे वाहन फंस जाते हैं. समाजसेवी अरविंद चौरसिया ने कहा, “गड्ढा में सड़क है या सड़क में गड्ढा, यह स्पष्ट नहीं.”
कई मोटरसाइकिल चालक गिर चुके हैं, वाहन पलटने की घटनाएं हो रही हैं. गड्ढे से लंबी जाम लगती है. बड़ाजामदा वासियों ने प्रशासन व खदान प्रबंधन को कई लिखित आवेदन दिए, लेकिन मरम्मत नहीं हुई.
चौरसिया ने डीएमएफटी कोष से 6 सालों से दुर्घटना का पर्याय बनी इस सड़क के जीर्णोद्धार की करुणापूर्ण अपील की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यह सड़क मौत को न्योता दे रही है. स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

