
उदित वाणी पोटका: पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी रेलवे फाटक के समीप एक अनियंत्रित कार ने टाटा मैजिक यात्री वाहन तथा दो बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए खुद पलट गया। जिसमें 11 लोग घायल हो गए। एक की घटना स्थल ही मौत हो गया। घायलों में पांच की स्थिति भी नाजुक है। सूचना मिलते ही पोटका पुलिस पहुंची तथा त्वरित रूप से सभी को एमजीएम एवं सी एच सी पोटका भेज दिया।

घटना लगभग एक बजे दिन की है। जादूगोड़ा की ओर से उड़ीसा जा रही किया कार WBO2AS4786 रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही ठोकर पर जोर से उछली तथा आगे जा रही सवारी गाड़ी टाटा मैजिक jh o5 At/2592 एवं मोटर साइकिल स्प्लेंडर jh o5 Bz/9399 और एक टीवीएस मोपेड jh o5 ok/0374 को जोरदार टक्कर मारते हुए खुद पलट गया। एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गया।
पोटका थाना के सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा सभी घायलों को एम्बुलेंस एवं पुलिस जिप के द्वारा अस्पताल भेजवाए।

