
उदित वाणी, आदित्यपुर: भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा की आदित्यपुर क्षेत्र के सदस्यों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। मंच की ओर से आदित्यपुर स्थित आदित्या गार्डन के साईं मंदिर प्रांगण में अस्थाई पनशाला (प्याऊ) की शुरुआत की गई है। इस पनशाला का उद्देश्य राहगीरों और दर्शनार्थियों को शीतल जल उपलब्ध कराना है।
वरिष्ठ सदस्य सत्यभामा हरनाथका ने किया उद्घाटन
पनशाला का विधिवत शुभारंभ मंच की वरिष्ठ सदस्य सत्यभामा हरनाथका के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर सेवा भाव का परिचय देते हुए वहां आने वाले आगंतुकों और राहगीरों के बीच तरबूज और चने का वितरण भी किया गया, ताकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके।
मंच की सदस्य रहीं उपस्थित
इस सेवा कार्य के दौरान मारवाड़ी महिला मंच की टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, कंचन खीरवाल, सरस्वती अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, सीमा चौधरी, सुनीता कसेरा और बबिता भावसिंका का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच की सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

