
जमशेदपुर: टाटा स्टील ने सेफ्टी फंक्शन को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए हैं. कंपनी के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार ये बदलाव 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे. सीईओ टीवी नरेंद्रन ने कहा है कि ये बदलाव सेफ्टी लीडरशिप को मजबूत करने, ऑपरेशनल उत्कृष्टता और कंपनी के दीर्घकालिक सेफ्टी विजन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं.
इसके तहत निम्नलिखित प्रमुख बदलाव किए गए हैं:
1. विलास गायकवाड़, जो वर्तमान में चीफ सेफ्टी, टीएसएम (IL 2) हैं, को चीफ सेफ्टी, ओडिशा के पद पर पदोन्नत किया गया है. वे टीएसएम, टीएसके और नीलाचल में सेफ्टी गवर्नेंस और ऑपरेशंस की देखरेख करेंगे तथा मेरामंडली से कार्य करेंगे.
2. रवि शंकर मिश्रा, चीफ सेफ्टी टीएसके (ऑपरेशंस) को चीफ सेफ्टी, टीएसजे और डाउनस्ट्रीम के पद पर नियुक्त किया गया है. वे जमशेदपुर (लॉन्ग प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग), टाटा स्टील गम्हरिया, ईएएफ लुधियाना तथा खोपोली और साहिबाबाद समेत सभी डाउनस्ट्रीम यूनिट्स की सेफ्टी जिम्मेदारी संभालेंगे. वे जमशेदपुर से ही कार्यरत रहेंगे.3. अगम कुमार, चीफ सेफ्टी, एलपी टिनप्लेट एवं मेटालिक्स डिवीजन को चीफ सेफ्टी, रॉ मटेरियल्स के पद पर ट्रांसफर किया गया है. वे रॉ मटेरियल्स डिवीजन की सम्पूर्ण सेफ्टी जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसमें आयरन ओर माइन्स, स्पॉन्ज आयरन प्लांट, झरिया और वेस्ट बोकारो में कोल माइनिंग तथा फेरो अलॉयज एवं मिनरल्स बिजनेस शामिल हैं. वे जमशेदपुर से ही कार्य करेंगे.
टाटा स्टील में रेणुका सिंह को मिली महत्वपूर्ण प्रोन्नति और नई जिम्मेदारी
टाटा स्टील ने अपनी अधिग्रहित कंपनी नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड में सीईओ सह एमडी कार्यालय में प्रतिनियुक्त रेणुका सिंह को आईएल फोर ग्रेड से आईएल-3 ग्रेड में पदोन्नति प्रदान की है.पदोन्नति के साथ ही उन्हें टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के एमडी कार्यालय में अगले तीन वर्षों के लिए डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) पर भेजा गया है. यह परिवर्तन रेणुका सिंह के नीलाचल से प्रतिनियोजन समाप्त होने पर 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा.डेपुटेशन की अवधि के दौरान रेणुका सिंह कार्यात्मक रूप से चीफ इथिक्स काउंसलर को रिपोर्ट करेंगी तथा प्रशासनिक रूप से टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक को रिपोर्ट करेंगी. वे जमशेदपुर से ही कार्य करेंगी.

