
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में दो दिवसीय 13 और 14 दिसंबर को पांचवी राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 और द ग्रेट झारखंड रन का आयोजन किया जाएगा. प्रेस वार्ता आयोजित कर ये जानकारी दी गई. प्रेस वार्ता को मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह और महासचिव सह अंतरराष्ट्रीय एथलीट संजीव कुमार तोमर ने संबोधित करते हुए बताया 13 दिसंबर को महिलाओं के सात आयु वर्ग और पुरुषों के 10 आयु वर्गों के लिए जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के तीरंदाजी परिसर में शॉट पुट, डिसकस और जैवलिन थ्रो की स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी.
जबकि दूसरे दिन इस चैंपियनशिप की प्रतियोगिताओं के 100 मीटर , 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर की दौड़ के अलावा विभिन्न आयु वर्गों में पुरुषों के लिए 3 किलोमीटर महिलाओं के लिए एक किलोमीटर के पैदल चल प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहे हैं दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण द ग्रेट झारखंड रन का है जिसका विधिवत शुभारंभ प्रात: 6 बजे होना है. इस दौड़ में किशोर, युवा और मास्टर एथलीट महिला और पुरुष के रूप में अलग-अलग आयु वर्गों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं.
इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के लगभग 16 जिलों के मास्टर एथलीटों के आगमन की सूचनाओं हैं जो विभिन्न आयु वर्गों में भाग ले रहे हैं गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अन्य जिलों के खिलाडय़िों का रुझान ज्यादा है.
प्रेस वार्ता को सफल बनाने में मुख्य रूप से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह, अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट अवतार सिंह , महासचिव एस के तोमर , आर पी पांडे, व रहमान, गुरशरण सिंह, श्याम शर्मा , नितिन कुमार, गीतराज सिंह, निलेश कुमार, कुमारेसन आदि का योगदान रहा.

