
राज्य में एक्सपी100 पेट्रोल बेचने वाला एकमात्र पंप
उदित वाणी, जमशेदपुर: इंडियन ऑयल की वर्षगांठ पर क्वालिटी पेट्रोलियम सीएच एरिया में विशेष आयोजन किया गया तथा केक काटने के साथ ग्राहकों के बीच मिठाइयां बांटी गई.
पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर आलोक सिंह ने 1 सितंबर 1960 को इंडियन ऑयल की स्थापना हुई थी तब से लगातार राष्ट्र सेवा में समर्पित यह कंपनी गुणवत्ता और उपभोक्ता मानकों पर खरी उतर रही है.
उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 से वे भी यहां पेट्रोल पंप का संचालन कर रहे हैं लोग विश्वसनीयता और सेवा की वजह से उनके पास ईंधन भरवाने के लिए आते हैं.
यह राज्य का एक मात्र प्रेट्रोल पंप है जहां एक्सपी 100 पेट्रोल मिलता है जिसकी कीमत 160 रुपए प्रति लीटर है. हर दिन सौ से डेढ़ सौ लीटर एक्सपी 100 पेट्रोल की बिक्री वे करते हैं और कुछ खास उपभोक्ता जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं मांग कर यही पेट्रोल लेती हैं.
इस पेट्रोल का उपयोग खास तौर पर महंगी वाहन और बाइक्स में उच्च गुणवत्ता की वजह से किया जाता है. रांची में भी कुछ समय पहले इस पेट्रोल की बिक्री शुरु की गई थी लेकिन खपत न होने की वजह से बिक्री बंद कर दी गई.
क्वालिटी पेट्रोलियम शहर के टॉप फाइव पेट्रोल पंप में एक है जहां आज वर्षंगांठ के अवसर पर विशेष आयोजन हुए.

