उदित वाणी रामगढ़ : रामगढ़ जिले के पतरातू पुलिस को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। रेलवे स्टेशन रोड स्थित नालंदा नर्सिंग होम स्कूल के पास पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 10.19 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार सिंह, दीपक सिंह और अर्जुन कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक, दो एंड्रॉयड मोबाइल और नकद रुपये भी बरामद किए हैं। मामले में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
Advertisement
<


