उदित वाणी कांड्रा: स्पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ गवर्मेंट झारखंड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलीट मीट में पिछले दिनों विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया की छात्रा राधा कुमारी को स्वर्ण और रानी कुमारी को कांस्य पदक मिला है. स्कूल प्रबंधन की ओर से जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सुनील कुमार झा ने बताया कि राधा कुमारी ने 100 मीटर दौड़ को 12.29 सेकेंड में पूरा कर जहां स्वर्ण पदक जीता है वहीं रानी कुमारी ने 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते हुए 28.90 सेकेंड में दौड़ पूरा कर कांस्य पदक हासिल की है. दोनों छात्राओं की प्रतिभा से स्कूल का नाम रौशन हुआ है. आज दोनों छात्राओं को प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया जा रहा है. दोनों छात्राओं को स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार झा, वाइस प्रिंसिपल आनंद कुमार सिंह ने पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस कार्यक्रम में कोच कर्मू भी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Kandra: राज्य स्तरीय एथलीट मीट में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया की राधा कुमारी ने जीता स्वर्ण
रानी कुमारी को कांस्य पदक, प्रबंधन ने दोनों को किया पुरस्कृत.


