उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 उमा अस्पताल के सामने रीत ट्रेडर्स के मालिक राकेश गुप्ता से पिस्टल की नोक पर लूट कर ली गई. घटना बीती शाम 6.40 बजे की है. राकेश ने घटना की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी. इधर सूचना पाकर विकास सिंह राकेश के पास पहुंचे और मामले की जानकारी ली. राकेश ने बताया कि संध्या 6:30 बजे के बाद अगल-बगल के सारे दुकान बंद हो गई थी. वह अपनी दुकान में बैठकर हिसाब कर रहा था. इसी बीच दो अपराधी आए और काउंटर में सट गए. दोनों ने अपने हाथ में पिस्टल रखा था. पहले तो गाली गलौज की ओर रुपयों की मांग करने लगे. रुपए नही देने पर जान से मारने की धमकी दी. अपराधियों ने काउंटर खोलकर उसमें रखे सात हजार रुपए लूट लिए और वहां से भाग गए. थोड़ी दूरी पर उनका एक और साथी बाइक लेकर खड़ा था. दोनो उसपर सवार हुए और डिमना चौक की ओर फरार हो गए. राकेश ने मामले की सूचना पीसीआर को देते हुए उलीडीह थाना में जाकर मामले की जानकारी दी.देर रात पुलिस मौके में पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. इस दौरान विकास सिंह ने कहा कि मानगो में अपराध बेकाबू हो गया है. जिला प्रशासन को अपराध को काबू करने के लिए गस्ती के साथ-साथ टाइगर मोबाइल की संख्या संख्या बढ़ानी चाहिए.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


