
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर कई कॉलेजों के प्राचार्यों, प्रभारी प्राचार्यों और शिक्षकों के कार्यभार में फेरबदल किया है. कुलपति के आदेश से जारी इस अधिसूचना के तहत कई शिक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ को नए कॉलेजों में कक्षाएं लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
प्रमुख कॉलेजों में नए प्राचार्यों की नियुक्ति
अधिसूचना के अनुसार, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह का तबादला टाटा कॉलेज, चाईबासा के प्राचार्य के रूप में किया गया है. वहीं, टाटा कॉलेज चाईबासा के डॉ. एस. सी. डैश को बहरागोड़ा कॉलेज भेजा गया है. डॉ. कृष्णा प्यारे (के.एस. कॉलेज, सरायकेला) को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है.
इसी तरह, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के डॉ. हरिहर प्रधान को बहरागोड़ा कॉलेज और डॉ. नजरुल इस्लाम को डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है. डॉ. किरण दुबे को जीएससीडब्ल्यू (वुमेंस कॉलेज), जमशेदपुर का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है.
शिक्षकों का स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति
विभिन्न विषयों के सहायक और एसोसिएट प्रोफेसरों के कार्यस्थल में भी बदलाव किया गया है:
• बिकाश कुमार मिश्रा: डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर से महिला कॉलेज, चाईबासा स्थानांतरित
• डॉ. प्रीति बाला सिन्हा: महिला कॉलेज चाईबासा से घाटशिला कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य बनाई गईं
• डॉ. अंजना वंदना प्रेमा खलको: पीजी विभाग, केयू से महिला कॉलेज चाईबासा भेजी गईं
• डॉ. प्रकाश सरकार: केएस कॉलेज सरायकेला से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थानांतरित
• डॉ. संजय यादव: डीएसडब्ल्यू, केयू से केएस कॉलेज सरायकेला भेजे गए
कक्षाओं के संचालन के लिए विशेष निर्देश
अधिसूचना में कुछ शिक्षकों को विशेष दिनों में अन्य कॉलेजों में कक्षाएं और कॉलेज गतिविधियों के संपादन के लिए संबद्ध किया गया है:
• डॉ. नीता सिन्हा और डॉ. अरुंधति डे: सोमवार और मंगलवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर में अपनी सेवा देंगी.
• डॉ. सुमन कुमारी और डॉ. बनश्री डे: बुधवार और गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज में कार्य करेंगी.
• डॉ. एम. ए. खान: शुक्रवार को वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर में कक्षाएं लेंगे.
यह आदेश रजिस्ट्रार डॉ. रंजीत कुमार कर्ण के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.

