
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा पीजी सेमेस्टर–IV की छात्राओं के लिए दिनांक 20 मार्च से 27 मार्च 2026 तक Old Silk Route (पूर्वी सिक्किम) क्षेत्र में एक शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस भ्रमण में कुल 52 छात्राएँ सम्मिलित हुईं.

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने Rishikhola, Aritar Lake, Aritar Buddhist Monastery, Nimachen, Q Khola Waterfalls, तथा Phadamchen Eco Nature Park जैसे स्थलों का अवलोकन किया. इसके अतिरिक्त छात्राओं ने Zuluk के प्रसिद्ध zig-zag मार्ग, Thambi View Point, Gnathang Valley, Old Baba Mandir, Tukla Valley, तथा Kupup Lake (Elephant Lake) जैसे उच्च हिमालयी स्थलों का भी अध्ययन किया.
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को हिमालयी भौगोलिक संरचना, उच्च पर्वतीय पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, पर्वतीय बसावट, सामरिक मार्ग एवं परिवहन तंत्र का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था. छात्राओं ने क्षेत्रीय अध्ययन के माध्यम से ऊँचाई के अनुसार जलवायु एवं वनस्पति परिवर्तन, मानव अनुकूलन तथा पर्यावरणीय संवेदनशीलता को समझा.
यह शैक्षणिक भ्रमण सुश्री प्रीति एवं श्री सोमनाथ हल्दार (सहायक प्राध्यापक) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम छात्राओं के फील्ड अध्ययन कौशल, अनुसंधान क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ.
भूगोल विभाग द्वारा इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमणों के माध्यम से छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ वास्तविक भौगोलिक परिस्थितियों से जोड़ने का सतत प्रयास किया जाता रहा है.

