उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की तैयारियों को और गति देते हुए आयोजन समिति के प्रतिनिधि संदीप मुरारका एवं रोहित अग्रवाल ने मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री सोरेन ने फेस्टिवल के आयोजन की सराहना करते हुए इसमें सहभागिता का प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में साहित्य और कला के नाम पर इतनी बड़ी पहल उत्साहजनक है। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को आगामी 20–21 दिसंबर को होने वाले इस महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल, विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा आयोजित, देश–विदेश की प्रतिष्ठित साहित्यिक, कलात्मक और प्रशासनिक हस्तियों की उपस्थिति में एक भव्य सांस्कृतिक मंच प्रदान करेगा।


