उदित वाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित खरकई नदी के बड़ौदा घाट पर दोस्तों के साथ खेलने गए 12 वर्षीय विकास यादव की डूबने से मौत हो गई. मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विकास कीताडीह स्थित जीईएल चर्च स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था. पिता लाला यादव ने बताया कि विकास सोमवार को अपनी मां के साथ पूजा करने गया था. घर वापस आने के बाद सभी ने खाना खाया. खाना खाने के दौरान ही उसके तीन दोस्त घर आए जिनके साथ वह चला गया. शाम पांच बजे उन्होंने उसके दोस्तों से विकास के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि विकास घर चला गया था. रात तक विकास की खोजबीन की पर विकास नहीं मिला. अंत में मंगलवार सुबह नौ बजे बागबेड़ा थाना में शिकायत करने पहुंचे तो पता चला कि नदी में एक शव पाया गया है. पहचान करने पर वह शव विकास का निकला.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


