उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया शीशाखून मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार को धोडांगरी गांव के पास तेज रफ्तार गिट्टी लदा हाइवा ट्रक टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। इस दौरान 100 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान सड़क से लेकर पास के घरों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति विभाग में फोन कर बिजली को बंद करवाया ताकि कोई बड़ी दुर्घटना ना हो।जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे के आसपास डुमरिया से गिट्टी लगा हाईवे हाइवा जिसका रजिस्टेशन नंबर जेएच05सीएन-4970 शांतिनगर की ओर जा रहा था। तभी पुलिया से पहले विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे हाइवा को पास देने के क्रम में गिट्टी लदा हाइवा का चक्का सड़क से निचे उतरते ही खंभा से टकरा गया। जिससे खंभा, ट्रांसफार्मर और 11 केवीए तार क्षतिग्रस्त हो गया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
चाकुलिया: अनियंत्रित हाइवा ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग
Advertisement
<


