
पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत भवन में सोमवार को पंचायत सहायक/मोबिलाइजर संघ की एक आवश्यक बैठक राखाल चंद्र रुहिदास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत सहायक कर्मी उपस्थित रहे और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संघ के पुनर्गठन, सहायक एवं मोबिलाइजर के मानदेय, वार्षिक नियुक्ति प्रक्रिया तथा पंचायत सचिव एवं मुखिया द्वारा कथित मनमानी और उपस्थिति विवरण तैयार करने से संबंधित विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा के उपरांत संघ का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से खिरोद चंद्र गोराई को अध्यक्ष, प्रकाश चंद्र महतो को सचिव तथा रूपा गोराई को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर जगन्नाथ महतो, काजल मुदी, राखाल चंद्र रूहिदास, सुधीर किस्कू, रानी वाला महतो, लखन सोरेन, समीर कुमार दास और दीपक कुमार महतो सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

