उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी में सांगठनिक फेरबदल के साथ ही वरिष्ठ नेता अंसार खान को लगातार तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. अंसार खान के अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रोटोकॉल प्रबंधन की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए अंसार खान ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.
संगठन मजबूती के लिए रात-दिन करेंगे काम
अंसार खान ने संकल्प लेते हुए कहा, “इंशाल्लाह, कांग्रेस पार्टी के लिए रात-दिन मेहनत कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का काम करूँगा.” उन्होंने प्रोटोकॉल प्रबंधन की अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर भी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे पार्टी के अनुशासित संचालन में अपनी पूरी क्षमता से योगदान देंगे. उनकी इस नियुक्ति पर जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है.


