आदित्यपुर: नगीनापुरी कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित सिद्ध पंचमुखी हनुमान शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आज सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यह अनुष्ठान श्रीश्री 108 जय मंगला बाबा की प्रेरणा से संपन्न होने जा रहा है. मन्दिर परिसर से प्रारंभ होकर कलश यात्रा हरिओम नगर स्थित शिव दुर्गा पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची, जहां से श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पवित्र जल लिया. इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. कलश यात्रा के पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो बालमुकुंद पैनाली, आचार्य कृष्णा पांडेय, अनुरंजन पैनाली, सत्यम पैनाली, प्रताप नारायण मौर्य, रिंकू कुमारी, दीपक चौधरी सहित नगीनापुरी कॉलोनी के श्रद्धालु लगे हुए हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


