
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीआईआई यंग इंडियन के द्वारा आज आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ए एस एल मोटर्स परिसर मे स्वास्थ्य जांच शिविर आहूत किया गया. शिविर के संयोजक सह आईएचएमओ के जिलाध्यक्ष एस आर के कमलेश के सहयोग से आहूत इस शिविर में कुल 118 लोगों के स्वास्थ्य (ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हिमोग्लोबिन, नेत्र जांच आदि) की जांच की गई मौके पर सीआईआई यंग इंडियन के अंकित कावंटिया एवं ए एस एल मोटर्स की एच आर ऋचा प्रमुख रुप से उपस्थित थे.
उमंग अग्रवाल ने बताया कि सीआईआई यंग इंडियन के द्वारा प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर स्वास्थ्य जांच शिविर आहूत किया जाता है, जिससे कि कंपनी के पदाधिकारी एवं कर्मचारी स्वस्थ एवं निरोग रह सके. मेडिकल टीम में फोर्टिस के बी के सिन्हा, रेनो प्लस के विकास अग्रवाल, राहुल शर्मा, विजय कुमार, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ0 एस जे सिंह, आनन्द आई एंड मदर केयर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 आनन्द सुश्रुत, रुबी, एस आर के कमलेश, हेल्थ डायग्नोस्टिक के अमित कुमार शर्मा, पी पी रावत आदि उपस्थित थे.

