उदित वाणी, धनबाद : धनबाद के बरवाअड्डा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान और गोपी खान गिरोह से जुड़े एक अहम आरोपी सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी ने कबूला जुर्म: रंगदारी गिरोह को देता था हथियार
पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी सोनू दर्जी ने रंगदारी गिरोह को अवैध हथियार और गोला-बारूद (अम्युनिशन) उपलब्ध कराने की बात पूरी तरह स्वीकार कर ली है. वह इस कुख्यात गैंग के लिए हथियार सप्लायर के तौर पर काम कर रहा था.
भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही और उसकी बताई गई जगह पर छापेमारी कर पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए आरोपी सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम के खिलाफ धनबाद जिले के विभिन्न थानों में डकैती, चोरी और रंगदारी से जुड़े कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं.


