उदित वाणी आदित्यपुर: सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था परिमल के द्वारा आगामी 31 मई को शाम 5 बजे से आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या_07 में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले की स्मृति में “गीतों भरी शाम” कार्यक्रम आहूत किया गया है. कार्यक्रम में स्थानीय एवं शहर के ख्याति प्राप्त कलाकार अपने सुरों की मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे.
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य सुबोध शरण, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, दिवाकर झा, शंटू ठाकुर, विश्वजीत मजुमदार एवं गोपाल झा ने संयुक्त रुप से बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकाकी जीवनशैली से बाहर निकालकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक मेलजोल के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है. साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देकर उनके कलात्मक हुनर को प्रोत्साहित करना भी संस्था का प्रमुख लक्ष्य है.


