उदित वाणी, पोटका : प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती बेसरा की शनिवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार, खेलाराम बेसरा अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर कोवाली से धुर्वा लुपुंग जा रहे थे. इसी दौरान एक टाटा एस पैसेंजर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई. हादसे में रिंती बेसरा गिर गईं और वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बताया जाता है कि शनिवार को कोवाली थाना क्षेत्र में एक ही दिन तीन सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई.
Advertisement
<


