
उदित वाणी, पटमदा : विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को कनीय विद्युत अभियंता प्रत्यूष आनंद के नेतृत्व में पटमदा थाना क्षेत्र के लच्छीपुर और रांगाटांड़ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया.
छापेमारी के दौरान लच्छीपुर निवासी नंदलाल सिंह एवं रांगाटांड़ निवासी संजय महतो को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया.
दोनों के मकानों में वैध विद्युत कनेक्शन नहीं था, इसके बावजूद एलटी लाइन में टोका लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी.
इस मामले में विभाग की ओर से दोनों के खिलाफ पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही कुल 16,724 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अभियान में विभाग के कर्मी निकोलस केरकेट्टा, सुरेश कुमार रजक, मोहम्मद महमूद सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे.
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

