
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने हालिया संरचनात्मक बदलाव को देखते हुए एफपीएम एंड एस डेटा गवर्नेसं काउंसिल में नये सिरे से बदलाव किया है. इस काउंसिल के चेयरपर्सन वीपी (मार्केटिंग एंड सेल्स-फ्लैट प्रोडक्ट्स) प्रभात कुमार बनाए गए हैं. इस काउंसिल के अन्य सदस्यों में अजय कुमार मिश्रा, मनीष जायसवाल, प्रणय कुमार मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, रितु कुमारी अग्रवाल, संजय सूर्यप्रकाश साहनी, सरजीत झा, उज्ज्वल चक्रवर्ती, विकास श्रीवास्तव, विनीत सर्राफ और स्वाति हवेलिया शामिल है. इसके अलावा डोमेन स्टेवार्ड टीम में राहुल लाल को लीडर बनाया गया है.
अन्य सदस्यों में अमित अग्रवाल, हार्दिक श्रीवास्तव, पल्लव गर्ग, पवन कुमार मिश्रा, राहुल रंजन यादव, रोहित अग्रवाल, सौमेन्दू मुखर्जी, तमाल पाल और विजय कुमार दारा. डेटा स्टेवार्ड टीम के लीडर रमेश जायसवाल बनाए गए है. इस टीम के अन्य सदस्यों में अभिषेक पांडा, आदित्य झा, अनिन्दिता दास, अनीश कुमार पांडा, दीपांजन सेनगुप्ता, गौरव कुमार, गौतम बरूआ, कपिल नन्द्राजोग, समरजीत विश्वास, शुभेन्दू चौधरी, विरेश्वरनंद वर्मा और पियुष अरोड़ा शामिल है. टेक्निकल स्टेवार्ड टीम के लीडर हेड, आईटी प्रोजेक्ट अमरनाथ बनाए गए हैं. इस टीम के अन्य सदस्यों में दीपक शर्मा, दिनेश कुमार, दीपांजन कर, एकता कुमारी, कुमारी सावन, रिमि खरे, समीर सागर मिश्रा, सरोज कुमार महापात्रा और वाय.संतोष कुमार शामिल है.
शिल्पी शिवांगी को मिला अतिरिक्त प्रभार
टाटा स्टील की हेड (एचआरएम, आईआर एंड रिवार्ड्स) को हेड, एचआरएम, ज्वाइंट कन्सलटेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वह चीफ, आईआर, लीगल एंड कॉन्ट्रैक्ट वर्कफोर्स मैनेजमेंट को रिपोर्ट करेंगी और जमशेदपुर से अपना काम देखेंगी.

