
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए नए साल की शुरुआत खुशखबरी के साथ होने वाली है. जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी लागू होगी, जो फरवरी 2026 की सैलरी में दिखाई देगी. यह वृद्धि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर आधारित है. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को प्रति माह लगभग 303 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी मिलेगी.ओल्ड सीरिज के कर्मचारियों के लिए डीए में 1.54 प्रतिशत की वृद्धि होगी. वर्तमान डीए दर 48.44 प्रतिशत है, जो अब बढ़कर नई दर पर पहुंच जाएगी.यह वृद्धि महंगाई की मार से कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगी. टाटा स्टील की यह पहल कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है. नए साल में सभी कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा.
इस तिमाही के आंकड़े (सितंबर-नवंबर 2025):
सितंबर 2025: 147.3
अक्टूबर 2025: 147.7
नवंबर 2025: 148.2
– औसत: 147.73
पिछली तिमाही के आंकड़े:
जून 2025: 145.0
जुलाई 2025: 146.5
अगस्त 2025: 147.1
औसत: 146.20
अंतर और गणना:
दोनों तिमाहियों के औसत में अंतर: 147.73 – 146.20 = 1.53 पॉइंट
इस अंतर से DA की गणना इस प्रकार हुई:
पॉइंट वैल्यू: 1.53 × 2.88 × 4.63 × 4.93 = लगभग 100.79
पुरानी सीरीज में: 1.53 × 100 / 6544 = 1.54 प्रतिशत

