उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा पावर का जोजोबेड़ा ताप बिजली संयंत्र (थर्मल पावर प्लांट) अपने क्लब एनर्जी स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) कार्यक्रम के ज़रिये जोजोबेड़ा और उसके आसपास के छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के करीब लाने में मदद कर रहा है. यह ऐसा प्रयास है जो टियर-2 और 3 शहरों के वंचित समुदायों के युवा विद्यार्थियों के लिए नए द्वार खोल रहा है.एक स्कूल और कुछ छात्रों से शुरू हुआ यह कार्यक्रम अब जोजोबेड़ा और उसके आसपास के गांवों के 20 स्कूलों और 4000 से ज़्यादा छात्रों तक पहुंच गया है. स्कूलों में इस कार्यक्रम के सहयोग से अब स्टेम प्रयोगशालाएं हैं और यहां इसके लिए समर्पित शिक्षक हैं जो छात्रों के लिए ऊर्जा संरक्षण, वहनीयता और रोबोटिक्स जैसे विषयों को व्यावहारिक और आकर्षक बनाते हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


