उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते टाटा स्टील में ग्रेड पर वार्ता नहीं हो पा रही है. इस माह ग्रेड समझौता होने की पूरी संभावना है. उधर, टाटा स्टील कलिंगानगर की यूनाइटेड यूनियन ने भी ग्रेड में देरी को लेकर ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार को शिकायत की है और जल्द ग्रेड समझौता कराने की मांग की है.
टाटा कमिंस में ग्रेड पर कल होगी वार्ता
उधर, टाटा कमिंस में लंबित ग्रेड को लेकर बुधवार को यूनियन और प्रबंधन के बीच वार्ता होगी. वार्ता में लोकल टीम ही भाग लेगी. उम्मीद की जा रही है कि इस वार्ता में सकारात्मक नजीता निकलेगा और जल्द ही ग्रेड समझौता होगा.
Advertisement
<


