
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट ने एक आधिकारिक सर्कुलर जारी कर कर्मचारियों को सूचित किया है कि शुक्रवार 17 अप्रैल को प्लांट में कंपेंसेटरी ऑफ रहेगा. यह अवकाश 22 मार्च को किए गए काम के बदले दिया जा रहा है. सर्कुलर के अनुसार ईआरसी (इम्प्लाई रिलेटेड कमेटी) या संबंधित विभाग 17 अप्रैल को सामान्य कार्य दिवस के रूप में काम करेगा.
वहीं, रविवार 19 अप्रैल को सभी डिवीजन्स/डिपार्टमेंट्स, जनरल ऑफिस सहित अपनी सेवाओं के साथ काम करेंगे. 19 अप्रैल को काम करने के बदले दिए जाने वाले कंपेंसेटरी अवकाश की जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी.सर्कुलर में डिविजनल/डिपार्टमेंटल हेड्स से कहा गया है कि वे कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों को अपने-अपने जरूरत के अनुसार समन्वयित करें और आवश्यक निर्देश जारी करें। इस सर्कुलर की कॉपी शिफ्ट चेंज नोटिस के साथ नोटिस बोर्ड पर भी लगाई जाएगी.
सर्कुलर की कॉपी को फैक्ट्री इंस्पेक्टर, डिप्टी लेबर कमिश्नर और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी को भी कॉपी भेजी गई है. टाटा मोटर्स ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान बिजनेस आवश्यकताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे अपने संबंधित विभागों के निर्देशों का पालन करें. यह व्यवस्था उत्पादन और बिजनेस की निरंतरता बनाए रखते हुए कर्मचारियों को उचित आराम और कंपेंसेशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है.

