
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स एक्स इम्प्लाई एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को ईपीएस-95 के तहत हायर पेशंन की मांग को लेकर पीएफ कमिश्नर से मिले और अपनी बातें रखीं. पूर्व कर्मचारियों के संयोजक संतोष सिंह ने बताया कि जमशेदपुर की सारी कंपनियों में ईपीएस-95 के तहत हायर पेशन की सुविधा शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिल रही है. सिंह ने बताया कि टाटा मोटर्स की ओर से कर्मियों को पिछले साल 3 जुलाई को ईमेल के जरिए सूचना दी गई थी कि ईपीएफओ कार्यालय में 11.75 करोड़ रूपए जमा कराया गया है और तीन माह में यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी तक यह सुविधा नहीं मिल रही है.
Advertisement
<

