Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: UditVani News
उदित वाणी,जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर डोबो पुल के पास मरीन ड्राइव रोड पर छापेमारी कर पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाशी ली, जिसमें उनके पास से कुल 43 पुड़िया ब्राउन शुगर (लगभग 5 ग्राम) और…
उदित वाणी,जमशेदपुर: टेल्को स्थित लोयोला स्कूल (Loyola School, Telco) में नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत हेतु अभिभावक एवं विद्यार्थियों के लिए एक भव्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Program) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। यह भी पढ़े ; Jamshepdur School News: सेंट जॉन्स हाई स्कूल जुगसलाई में अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम सर्वांगीण विकास और अनुशासन पर जोर कार्यक्रम की शुरुआत गर्मजोशी भरे स्वागत संबोधन के साथ हुई। इसमें बताया गया कि नई कक्षा में प्रवेश केवल एक अगला…
उदित वाणी,जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक भव्य एवं प्रेरणादायक ओरिएंटेशन मीटिंग (Orientation Meeting) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन के नियमों और नए सत्र की आगामी योजनाओं से अवगत कराना था। यह भी पढ़े ; लोयोला स्कूल टेल्को में ‘सिट एंड ड्रॉ’ प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता प्रधानाचार्या अशु तिवारी का संबोधन कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अशु तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने अभिभावकों का…
उदित वाणी,जमशेदपुर: भूमिज विद्रोह (1832-33) के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती आगामी 25 अप्रैल 2026 को बिष्टुपुर स्थित रीगल (गोपाल) मैदान में भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। इस महाआयोजन में सिंहभूम प्रमंडल के तीनों जिलों के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम से भी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। 50 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक भूमिज समाज के लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम का संचालन ‘वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन समिति’ एवं ‘भूमिज स्वशासन सरदार मुड़ा/नाया/डाकुओ…
Kolkata: पश्चिम बंगाल में SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश
उदित वाणी,कोलकाता: पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद गंभीर बताया है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें घटना की विस्तृत जानकारी दी गई है। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने इस बात पर चिंता जताई कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद वे घटनास्थल पर काफी देर से पहुंचे। उन्होंने इसे…
उदित वाणी,जमशेदपुर: लोयोला स्कूल, टेल्को में आर्ट क्लब द्वारा 2 अप्रैल 2026 को वार्षिक ‘सिट एंड ड्रॉ’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में यूकेजी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के करीब 770 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगों से सजा पूरा परिसर कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें कला के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करने का अवसर देना था। प्रतियोगिता के दौरान पूरा विद्यालय परिसर रंगों की जीवंतता से सराबोर नजर आया। कक्षानुसार दिए गए विषय प्रतियोगिता में अलग-अलग कक्षाओं के लिए उनकी…
उदित वाणी,जमशेदपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की देरी और बढ़ते कंजेशन के गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर बताया कि मंडल में मालगाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे यात्री ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सांसद ने जानकारी दी कि चक्रधरपुर डिवीजन में प्रतिदिन लगभग 249 मालगाड़ियां संचालित हो रही हैं, जबकि यात्री ट्रेनों की संख्या महज 25 से 30 के बीच है। टाटा स्टील, रुंगटा और नोवोको…
उदित वाणी,जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि रसोई गैस सिलेंडर की अवैध तरीके से ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक सिलेंडर के लिए करीब 2500 रुपये वसूले जा रहे थे, जिससे नाराज लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक के परिजनों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी कहा कि विरोध करने पर उन्हें…
उदित वाणी,रांची: झारखंड के हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मां द्वारा अपनी बेटी की बलि देने पर जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडे ने भाजपा और कांग्रेस की आलोचना करते हुए राज्य सरकार के कानून व्यवस्था और राजस्व संग्रह प्रदर्शन का बचाव किया। वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस घटना को वीभत्स बताया और भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने के आरोप का पूरी तरह से खंडन किया। जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, “विष्णुगढ़ नरबलि कांड में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता पकड़ा गया है। हमेशा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष के आसपास आरोपी दिखाई देता था। अपराधी भीमराम ने विरोध में…
उदित वाणी,जमशेदपुर: झारखंड के लिए गौरव का क्षण उस वक्त सामने आया, जब जमशेदपुर (कदमा) की प्रसिद्ध कलाकार सुमन प्रसाद ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित Thailand International Art Exhibition में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कला का परचम लहराया। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक “Indian Gods & Indian Goddesses” थीम पर आयोजित हुई, जिसमें दुनिया भर के कलाकारों ने भाग लिया। सुमन प्रसाद ने इस मंच पर अपनी दो विशेष कृतियाँ प्रस्तुत कीं। पहली कृति “अनंता ऐश्वर्या” (24×30 इंच, एक्रिलिक) में भगवान गणेश के माध्यम से अनंत समृद्धि, ज्ञान और…
