Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
पूर्वी सिंहभूम जिले के कांग्रेस कार्यालय में जनता की शिकायतें सुनने और सुझाव लेने हेतु आयोजन किया गया, संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास।
जमशेदपुर में मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के मदनाबेड़ा गांव में सोमवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान एक महिला हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 48 वर्षीय रसना धीवर अबुआ आवास योजना के तहत बन रहे नए घर के काम में लगी थीं. इसी दौरान पुराने कच्चे मकान की दीवार तोड़ी जा रही थी. दीवार तोड़ने के क्रम में अचानक मलबा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से रसना धीवर गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के…
Jharkhand : CM हेमंत सोरेन ने राजस्व वसूली की समीक्षा की, विभागों को समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की वित्तीय स्थिति और राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है. सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि बजट प्रबंधन, राजस्व बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. बैठक में राज्य की आय-व्यय की स्थिति, केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि, विभिन्न विभागों के खर्च और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उन्होंने अधिकारियों से कहा…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा ग्रेड रिवीजन का रहा. कार्यकारिणी सदस्यों ने मांग की कि टाटा स्टील की तर्ज पर टिनप्लेट डिवीजन में भी सम्मानजनक ग्रेड लागू किया जाए, जिसमें न्यूनतम 20,000 से 25,000 रुए तक की बढ़ोतरी हो. कंपनी के सभी विभागों में मैनपावर की कमी को तुरंत दूर करने और टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में कर्मचारी पुत्रों की भर्ती करने की मांग उठी. 10 नंबर बस्ती में कर्मचारियों को दिए गए घरों में पानी व बिजली की…
उदित वाणी, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपहृत युवक तसलीम अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को गांडेय थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह निवासी इकबाल अंसारी ने सूचना दी थी कि उनके चचेरे भाई 35 वर्षीय तसलीम अंसारी का खंडोली इलाके से बाइक समेत अपहरण कर लिया गया है.…
Jamshedpur : ESIC 40 साल से अधिक आयु के कर्मचारियों को निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच करेगा
उदित वाणी, जमशेदपुर : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा शुरू किए गए 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी बीमित कर्मचारियों के लिए निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम के तहत सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय रांची के अधिकारियों ने ईएसआईसी अस्पताल आदित्यपुर का दौरा किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक श्वेता कुमार एवं सहायक निदेशक विनय कुमार जायसवाल ने अस्पताल पहुंचकर बीमित व्यक्तियों के स्वास्थ्य जांच कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी पात्र बीमित व्यक्तियों का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के उपरांत दोनों अधिकारियों ने टाटा स्टील जमशेदपुर का भी दौरा किया और वहां…
उदित वाणी, झारखंड: की चतरा जिले की पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के सिंडिकेट के खिलाफ की गई दो अलग-अलग कार्रवाई में लगभग 1 करोड़ 1 लाख रुपये मूल्य की अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है। इन अभियानों में गिरोह के मुख्य सरगना (मास्टरमाइंड) समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जबकि पांच अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन दोनों ऑपरेशनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें बगरा-चतरा रोड स्थित बजराही मैदान के समीप…
सिमडेगा पुलिस की बड़ी कामयाबी: मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाई गई युवती, दिल्ली और मेरठ होते हुए बाड़मेर में हुआ था सौदा
उदित वाणी सिमडेगा: सिमडेगा जिले में मानव तस्करों का जाल किस कदर फैल चुका है, इसका एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिमडेगा की एक बेटी को मानव तस्करों ने बहला-फुसलाकर तीन लाख रुपये में बेच दिया, जिसके बाद वह भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास स्थित राजस्थान के बाड़मेर जिले तक पहुंच गई। हालांकि, सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर रणवीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
मईया सम्मान योजना के सत्यापन में अव्यवस्था, 43 डिग्री की भीषण गर्मी में लाइन में लगकर बेहोश हो रही हैं महिलाएं
उदित वाणी जमशेदपुर: प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इन दिनों मईया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है… लेकिन भीषण गर्मी में यह सत्यापन महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। 42 से 43 डिग्री की चिलचिलाती धूप में दूर-दराज से पहुंची महिलाएं घंटों लाइन में खड़े होकर सत्यापन कराने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि तेज धूप और गर्मी की वजह से कई महिलाएं बेहोश तक हो रही हैं। वहीं मौके पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमी भी साफ नजर आई। महिलाओं के लिए ना पर्याप्त छांव की व्यवस्था की गई है और ना…
