उदित वाणी, जमशेदपुर : प्रीमियर डिवीजन में आंध्रा स्पोर्टिंग यूनियन ने रोमांचक मुकाबले में दलमा टाइगर को 3-2 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की. मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया. मैच की शुरुआत में दीपक मुर्मू ने 12वें मिनट में आंध्रा को 1-0 की बढ़त दिलाई. 23वें मिनट में बब्लू मुर्मू ने दलमा टाइगर के लिए बराबरी कर ली. दूसरे हाफ में समीर मुर्मू (47वें मिनट) और मोहन मार्डी (57वें मिनट) के गोलों से आंध्रा ने 3-1 की बढ़त बना ली. बुद्धेश्वर मांझी (62वें मिनट) ने दलमा टाइगर के लिए एक गोल वापस किया, लेकिन आंध्रा ने अंतिम क्षणों में मजबूत डिफेंस के साथ तीन अंक हासिल कर लिए.
सुपर डिवीजन
गोपाल मैदान पर न्यू बॉयज क्लब ने सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब को 2-0 से हराया. सूरज हांसदा ने 65वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई, जबकि पूरेश किस्कू ने 88वें मिनट में दूसरा गोल कर जीत पक्की की.
ए डिवीजन (ग्रुप ए)
टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कातिन एफसी ने 2-1 से जीत हासिल की. सूरज सोरेन (15वें मिनट) और सबुज कोरा (16वें मिनट) के शुरुआती गोलों से कातिन 2-0 से आगे हो गई. भुगलू हेम्ब्रम (69वें मिनट) ने आदिवासी के लिए एक गोल किया, लेकिन कातिन ने मैच अपने नाम कर लिया.
ए डिवीजन (ग्रुप बी)
आर्मरी ग्राउंड पर यूनाइटेड एफसी ने शानदार कमबैक के साथ 3-1 से जीत दर्ज की. प्रदीप हेम्ब्रम (2वें मिनट) ने झारखंड डायनामोज को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन शंकर मुंडा ने 24वें और 44वें मिनट में दो गोल कर मैच पलट दिया. गुलशन मुर्मू (56वें मिनट) ने तीसरा गोल कर यूनाइटेड की जीत सुनिश्चित की.


