उदित वाणी, आदित्यपुर : इच्छापुर बस्ती, आदित्यपुर स्थित आदित्या सिंडिकेट में पाईप लाईन बिछाने का काम आज से शुरु हुआ. और शाम तक पाईप लाईन बिछाने का काम पूर्ण हो गया. आदित्या सिंडिकेट सोसायटी के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने इसे सोसायटी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है. उन्होंने बताया कि गर्मी के समय कॉलोनी में पानी की काफी किल्लत होती थी तथा अब पाईप लाईन के माध्यम से जलापूर्ति शुरु होने से कॉलोनी के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
वहीं, जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश और शशांक कुमार गाँगूली ने बताया कि जन कल्याण मोर्चा हमेशा आदित्यपुर की जन समस्याओं को लेकर मुखर रहा है. जन कल्याण मोर्चा के प्रयास से यह बड़ी उपलब्धि है. क्योंकि आदित्यपुर क्षेत्र में जल संकट अब विकराल रुप धारण कर चुका है. संभवतः 19 जुलाई तक सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी. परन्तु अगर उक्त तिथि तक जलापूर्ति शुरु नहीं हुई, तो वैसी स्थिति में जन कल्याण मोर्चा के द्वारा 19 जुलाई को बैठक की जायेगी, जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी.


