उदित वाणी, जमशेदपुर : रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 द्वारा 21 जून 2026 को पटना के होटल मौर्या में वार्षिक डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह ‘सुक्राना’ का आयोजन किया गया. समारोह में बिहार एवं झारखंड के विभिन्न रोटरी क्लबों के उत्कृष्ट सेवा कार्यों को सम्मानित किया गया.
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने की सेवा कार्यों की सराहना
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता ने बिहार एवं झारखंड के सभी रोटेरियनों को बधाई देते हुए विभिन्न क्लबों द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 में कुल 119 रोटरी क्लब शामिल हैं, जो समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं.
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने रचा नया कीर्तिमान
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने इस वर्ष 11 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. क्लब को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.
क्लब को मिले ये 11 प्रतिष्ठित पुरस्कार
100% EREY Club
100% The Rotary Foundation Giving Club
सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक सेवा (40 से अधिक सदस्यता वाले क्लबों में)
उत्कृष्ट युवा सेवा (40 से अधिक सदस्यता वाले क्लबों में)
उत्कृष्ट साक्षरता परियोजना (40 से अधिक सदस्यता वाले क्लबों में)
सर्वश्रेष्ठ जल संरक्षण परियोजना
सर्वश्रेष्ठ क्लब बुलेटिन – न्यू आइडिया
PPH का बादशाह (40 से अधिक सदस्यता वाले क्लबों में)
सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष (40 से अधिक सदस्यता वाले क्लबों में)
सर्वश्रेष्ठ क्लब (40 से अधिक सदस्यता वाले क्लबों में)
पब्लिक इमेज हेतु प्रशंसा पुरस्कार
अध्यक्ष अशोक झा के नेतृत्व की हुई सराहना
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता ने विशेष रूप से रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के कार्यों की सराहना की तथा क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अशोक झा को उनके प्रेरणादायी नेतृत्व और वर्ष भर की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी.
‘Service Above Self’ की भावना को मिला सम्मान
यह सम्मान क्लब की “Service Above Self” (स्वयं से ऊपर सेवा) की भावना के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. साथ ही यह उपलब्धि रोटरी वर्ष 2025-26 में डिस्ट्रिक्ट 3250 के लीड क्लब के रूप में उसकी विशिष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ करती है.


