Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
UditVani, Jamshedpur: XLRI Jamshedpur has partnered with Adviya Institute of Coaching and Mentoring LLP to establish a Centre of Excellence (CoE) in Coaching and Mentoring, aimed at promoting human-centred leadership development in an increasingly AI-driven world. The non-commercial initiative, grounded in academic excellence and practical relevance, will serve as a platform for research, education and thought leadership in coaching, mentoring and leadership development. The partnership reflects a shared commitment to advancing ethical, reflective and evidence-based leadership practices that help individuals and organisations navigate complexity, enhance adaptability and build sustainable leadership cultures. The Centre will focus on a wide range of…
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी का एक्शन: चौका और ईचागढ़ में छापेमारी, लौह अयस्क के अवैध परिवहन का भंडाफोड़
उदित वाणी, सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। उपायुक्त (DC) के निर्देशानुसार, जिला खनन विभाग ने देर रात और तड़के सुबह एक सघन जांच अभियान चलाया। इस औचक कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। NH-33 पर चेकिंग: वैध कागजात नहीं दिखा पाए लौह अयस्क लदे दो वाहन, ट्रक जब्त जानकारी के मुताबिक, दिनांक 25.05.2026 की मध्यरात्रि को जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर शतपथी और खान निरीक्षक श्री समीर ओझा ने चौका थाना प्रभारी…
उदित वाणी, कपाली : कपाली ओपी क्षेत्र के डैमडूबी अंसार नगर स्थित फॉरेस्ट एरिया में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जंगल के भीतर एक गड्ढे में जला हुआ शव मिलने की सूचना सामने आई। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की नजर जंगल क्षेत्र में बने एक गड्ढे पर पड़ी, जहां एक जला हुआ शव पड़ा था। मामला गंभीर देख लोगों ने तत्काल कपाली ओपी पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर…
UditVani, Jamshedpur : After sweltering through another day of intense heat and humidity, Jamshedpur finally witnessed welcome relief on Monday evening as rain, thunderstorms and gusty winds swept through the city, bringing temperatures down and offering residents a much-needed respite. According to the India Meteorological Department (IMD), Ranchi, Jamshedpur recorded a maximum temperature of 41.6°C, nearly four degrees above normal, while the minimum temperature stood at 28.6°C, reflecting persistently warm and uncomfortable conditions throughout the day. The city remained under a blanket of humid heat until evening, when dark clouds gathered and moderate rainfall accompanied by strong winds and lightning…
पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर
उदित वाणी,जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने और आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जमशेदपुर जमशेदपुर सदर अस्पताल और बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो-दो बेड वाले विशेष हीट स्ट्रोक केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए जरूरी दवाएं, मेडिकल उपकरण और…
भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई
उदित वाणी, दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के इंटरनेशनल ट्रेड के मंत्री मनिंदर सिद्धू ने दोनों देशों के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने की प्रतिबद्धता जताई है। मौजूदा समय में गोयल तीन दिनों के कनाडा के दौरे पर गए हैं। 25-27 मई तक चलने वाले इस दौरे का उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और भारत-कनाडा सीईपीए पर बातचीत को तेजी से आगे बढ़ाना है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ओटावा में अपने…
उदित वाणी, दिल्ली: मध्य-पूर्व में जारी संकट के बीच, महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दाम भी बढ़ गए हैं। दिल्ली में मंगलवार से सीएनजी 2 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। अब राजधानी में सीएनजी 81.09 रुपए की बजाय 83.09 रुपए प्रति किलो मिलेगी। पिछले 11 दिनों में सीएनजी के दाम में कुल 6 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 15 मई को 2 रुपए, 18 मई को 1 रुपए, 23 मई को 1 रुपए और आज यानी 26 मई को 2 रुपए प्रति किलो सीएनजी के दाम…
उदित वाणी पटमदा : टाटा–पटमदा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे तेजी से फैल रही झाड़ियों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। झाड़ियों के कारण सड़क कई स्थानों पर संकरी हो गई है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क किनारे सफाई नहीं कराई गई तो आने वाले बरसात के दिनों में हालात और भयावह हो सकते हैं। बोड़ाम के कुटिमाकली निवासी युवा समाजसेवी उमेश महतो ने पथ निर्माण विभाग एवं स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टाटा–पटमदा…
JAMSHEDPUR: 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, हांडी-डेगची लेकर सड़क पर उतरे लोग, किया जोरदार प्रदर्शन
उदित वाणी झारखंड: जमशेदपुर के गोविंदपुर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 48 घंटे से जलापूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से परेशान सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को हांडी-डेगची लेकर शेषनगर स्थित जलमीनार (पानी टंकी) पहुंचे और जलापूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार दो दिनों से पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। घरों में दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और गर्मी…
उदित वाणी गुमला : गुमला झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर गांव में राशन दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने के बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 237 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की है. मामले में आरोपी दीपक जायसवाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, गुमला पुलिस अधीक्षक को प्रेमनगर में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी. इसके बाद श्रुति अग्रवाल के नेतृत्व में…
