Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur : बिरसानगर PM आवास के लाभुकों से मिले विधायक सरयू राय, 31 मई तक चाबी न मिलने पर 1 जून से अनशन की चेतावनी
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के 100 से अधिक लाभार्थी आज एक बार फिर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिले. इन लाभुकों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए श्री राय से आग्रह किया कि 31 मई तक उनके नाम से अलॉटेड फ्लैट की चाबी दिलवाई जाए. सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे पर लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसके बाद, उन्होंने लोगों के सामने ही नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से फोन पर बातचीत की और उनसे लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपने का अनुरोध किया. मंत्री का गोलमोल जवाब,…
Jamshedpur : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने रतन टाटा की प्रतिमा स्थापना के लिए कर्मचारियों से 1,101 की स्वैच्छिक योगदान की अपील की
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट प्रबंधन ने एक सर्कुलर जारी कर स्थायी कर्मचारियों से स्वर्गीय रतन नानाभाई टाटा की प्रतिमा स्थापना के लिए 1,101 की स्वैच्छिक योगदान की अपील की है. यह योगदान जून 2026 के वेतन से कटौती के माध्यम से लिया जाएगा. टाटा मोटर्स के प्लांट हेड की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री ने 14 जनवरी 2026 को प्रबंधन को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया था. स्वर्गीय रतन टाटा के टाटा समूह के विकास, राष्ट्र निर्माण और कर्मचारी कल्याण के प्रति अथक समर्पण को श्रद्धांजलि स्वरूप यह पहल की गई…
उदित वाणी झारखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को शपथ ग्रहण के बाद से विगत 12 वर्षों में ‘नागरिक देवो भव’ के मंत्र को चरितार्थ करते हुए करोड़ों गरीबों को आवास, जल और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) इन्हीं प्रयासों का एक प्रमुख उदाहरण है, जो विशेष रूप से झारखंड के गुमला जिले में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुमला जिले में बड़ी संख्या में पक्के घर बनाए गए हैं। लाभार्थी परिवारों में खुशी की लहर है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 12 वर्ष पूरे होने…
उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान
उदित वाणी जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित ‘जन शिकायत निवारण दिवस’ के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता की शिकायतों को सीधे सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित और आवश्यक कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) समाधान कर दिया गया। राशन, पेंशन, बिजली-पानी से लेकर जमीनी विवादों पर आए आवेदन इस जन शिकायत निवारण दिवस में जिले भर से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन…
उदित वाणी जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस ने लगातार हो रही लूट एवं चोरी की घटनाओं के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। इस संबंध में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ महीनों से जिले में लगातार लूट एवं चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी…
JHARKHAND: जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा चौक, आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी गिरिडीह : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगारो गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों तथा परिजनों ने मंडरो चौक को करीब पांच घंटे तक जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मृतक की पहचान बंगारो गांव निवासी इंद्रदेव यादव के…
उदित वाणी जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नगर परिषद बाजार के यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार (पांडेय मुहल्ला, जुगसलाई) और सागर उपाध्याय (आदर्शनगर, मनीफीट, टेल्को) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुद को मनीष सिंह गिरोह का सदस्य बताया है और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।…
उदित वाणी जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि लाइब्रेरी भवन के नीचे लगे सोलर पैनल की बैटरियों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे लाइब्रेरी भवन और कैफेटेरिया धुएं से भर गया। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज एवं अस्पताल में तैनात दर्जनों सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी मौके की ओर दौड़ पड़े। आग पर काबू पाने के लिए कॉलेज परिसर में मौजूद पांच फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया गया। काफी मशक्कत के…
राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद
उदित वाणी रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस को मिली है बड़ी सफलता रामगढ़ जिला के पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में लगातार राहुल दुबे गैंग के द्वारा रंगदारी और लेवी की मांग को लेकर इंडस्ट्रियल एरिया में दहशक फैलाने का कार्य किया जा रहा था, मार्च महीने में राहुल दुबे गैंग के द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, ऑसम दूध फैक्ट्री, सहित रेल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साइट पर राहुल दुबे गैंग के द्वारा लेवी की मांग को लेकर लगातार फायरिंग की घटना कौन अंजाम दिया गया था. रामगढ़ पुलिस लगातार राहुल दुबे गिरोह को कमर तोड़ने में लगी थी, रामगढ़ एसपी मुकेश…
JAMSHEDPUR: केबुल मुखी समाज की ‘चाय पे चर्चा’, महंगाई और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जताई चिंता
उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार में आज केबुल मुखी समाज, गोलमुरी के सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में ‘चाय पे चर्चा’ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वर्तमान सामाजिक व राष्ट्रीय परिस्थितियों पर गंभीर मंथन किया। महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर चिंता बैठक के दौरान देश की वर्तमान स्थिति और आम जनमानस से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। समाज के प्रतिनिधियों ने देश में आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर गहरी चिंता…
